अखिलेश और उमा भारती की 16 को सभायें

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और यूपी की पूर्व सीएम उमा भारती की सभायें एक ही दिन 16 फरवरी को आयोजित हों रहीं है|
दरअसल उमाभारती का कार्यक्रम जहानगंज के मवेशी मेला मैदान में आयोजित होगा| वह लोधी मतदाताओं पर कैची चलाने का कार्य करेंगी|  उनकी जनसभा को लेकर भाजपाईयों में में उत्साह है| भाजपा प्रत्याशी भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर ने उमा भारती के कार्यक्रम की जानकारी दी है| वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की विधान सभा अमृतपुर के नीवकरोरी मैदान से साइकिल की रफ्तार बढ़ायेंगे| यही से वह सदर, कायमगंज, भोजपुर व अमृतपुर की एक साथ ही सभा करेंगे|