नरेंद्र सिंह की सियासी बल्लेबाजी नें कईयों का बिगाड़ा गणित

FARRUKHABAD NEWS Politics

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)  सपा के पूर्व मंत्री रहे बाबू नरेंद्र सिंह यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अमृतपुर विधान सभा से कप प्लेट चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव मैदान में हैं| नरेंद्र सिंह यादव के चुनावी रणनीति से कईयों का सियासी समीकरण बिगड़ता दिख रहा है|
सोमवार को भी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह यादव के साथ ही उनके पुत्र सचिन सिंह यादव नें तूफानी जनसम्पर्क किया| उन्होंनें गाँव-गाँव घर पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार किया और कहा कि वह और उनका परिवार दशकों से अपने क्षेत्र की जनता को अपने घर का सदस्य मानकर चल रहा है| हर समय मदद को तैयार है | उन्होंने और उनके परिवार नें कभी भी किसी का नुकसान नही किया| फिलहाल सचिन के तूफानी दौरों नें विरोधियों का गुणा-गणित बिगाड़ दिया है| उनके समर्थकों में उत्साह देखनें को मिला|
पूर्व मंत्री व निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र सिंह यादव नें कहा कि उनके क्षेत्र की जनता हमेशा उनके साथ खड़ी है| जनता पार्टी नही उन्हें देख रही है| उन्हें जनता के फैसले पर पूरा भरोसा है| जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव नें भी अपने पिता के समर्थन में वोट मांगे|