गलत सरकार नें रामभक्तों पर चलवाई गोलियां, अच्छी सरकार नें कराए राम दर्शन

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर के बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन कालेज मैदान में उन्होंने 288.23 करोड़ की 192 विकास परियोजनाओ का शिलान्यास व लोकार्पण किया | उन्होंने विकास कार्यों पर संबोधन करते हुए कहा कि अबकी बार 400 पार। उन्होंने छात्रों को मोबाइल वितरण किया|

मुख्यमंत्री योगी नें कहा कि देश में पहला जनपद फर्रुखाबाद वह जिला है जिसमे एग्री स्टैक किसान योजना सबसे पहले लागू की गयी| जिसके माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड से 10 मिनट के भीतर ऋण मंजूर होगा | डिजिटल केसीसी की सुबिधा किसानों को मिलेगी| यहाँ की सफलता के बाद पूरे देश में यह योजना लागू होगी| संकिसा धाम का सुन्दरीकरण हो रहा है संकिसा धाम दिव्य धाम के रूप में प्रस्तुत होगा| नीव करोरी धाम भी सुन्दरी करण की कार्य योजना प्रस्तुत करनें को कहा है| नमामि गंगे का कार्य प्रयागराज कुंभ के पूर्व पूर्ण होगा|

गंगा एक्सप्रेस-वे से फर्रुखाबाद को जरुर जोड़ेंगे | इसके लिए किसी के पास जानें की जररूत नही है| गंगा एक्सप्रेस-वे को बुंदेलखंड एक्सप्रेस से भी जोड़ा जायेगा| जिस जनपद ने ब्रह्मदत्त जैसे सपूत दिये जिसका जीवन राष्ट्रवाद के लिए समर्पित था| समाजवादी पार्टी के चीरहरण को बेनकाव करनें वाले फर्रुखाबाद के ब्रह्मदत्त द्विवेदी थे| कानून व्यवस्था की जब चर्चा होती है तो पूरे देश में यूपी की कानून व्यवस्था की चर्चा होती है | फर्रुखाबाद आनें वाले समय में कानपुर की तर्ज पर एक आधुनिक जनपद बनने को तेजी से अग्रसर होगा |

यही उत्तर प्रदेश 2017 से पूर्व बीमारू राज्य कहलाता था | लोग मानते थे यूपी को देश के विकास में सबसे बड़ा बाधक मानते थे | यूपी को विकास का ब्रेकर मनाते थे, लेकिन बीजेपी की सरकार में यूपी को ठीक करते हुए देश का ब्रेक थ्रू बना दिया| यूपी कानून व्यवस्था के मामले में नही अन्य दाताओं को बेहतर व्यवस्था करनें वाला देश बना| यूपी में जाति और मतों की चर्चा होती है| विकास, किसान, युवा, महिलाओं, आस्था व धामों की चर्चा नही होती थी| आज विकास की योजनाओ का लाभ सभी को समान रूप से मिल रहा है| 56 लाख गरीबों को छत दी | 3 करोड़ शौचालय गरीब के घर में बने, 5 लाख का बीमा कबर आयुष्मान की सुबिधा 5 करोड़ को मिली और 5 करोड़ को और देनें का कार्य शुरू है|

मल्टीपर्पज होगा फैमली आई कार्ड
सीएम योगी नें बताया कि सरकार फैमली आईडी कार्ड बनानें जा रहा है| जिसके माध्यम से राशन कार्ड , स्वास्थ्य बीमा, शौचालय, आवास, पेंशन, रोजगार फैमली आईडी कार्ड की सुबिधा मिलेगी|
कोई सोचता था कि यूपी में 40 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव और उसके पहले चरण में 10.50 करोड़ के प्रस्ताव का शिलांयास फरवरी माह में पीएम मोदी ने किया| जिससे 35 लाख युवों को नौकरी मिलेगी| यूपी का नौजवान नौकरी करनें बाहर नही जायेगा| बाहर के लोगों को नौकरी के लिए फर्रुखाबाद आना होगा| फर्रुखाबाद में विकास और विरासत का संरक्षण है| संकिसा का विवाद समाप्त हुआ है| सरकार समाधान है समस्या नही | सरकार समाधान का नाम हो सकते है| आज नई अयोध्या देखी होगी| जब गलत लोग की सरकार आती है तो राम भक्तों पर गोली चलाती है| जब अच्छी सरकार आती तो राम मन्दिर के दर्शन कराती है | एक वोट गंगा एक्सप्रेस-वे फरुखाबाद तक लायेगा | हमने बदलते हुए भारत को देखा है | 2014 के पहले दुनिया में भारत का सम्मान नही था| योजनाओ का लाभ चेहरा देखकर दिया जाता था| गरीब को योजन का लाभ नही मिलता था| पर्व से पहले कर्फ्यू लग जाता था| आज आस्था का सम्मान भी हो रहा है| नौजवान के लिए आजीविका की व्यवस्था हो रही | विकास और विरासत का सम्मान हो रहा है| सुरक्षा का वातवरण बन रहा है| 2017 से पहले यूपी विमारू था लेकिन यूपी नम्बर एक की अर्थव्यवस्था बन रहा है| पूरे देश में फिर एक बार 400 पार की आवाज आ रही है|
उन्होंने कहा की 288 करोड़ होली का गिफ्ट है| लेकिन गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करनें इसी मैदान में आयेंगे |
उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्यक्ष, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेन्द्र सिंह राठौर , डा. सुरभि गंगवार, सुशील शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, दिनेश कटियार, प्रकाश पाल, शिव महेश दुबे आदि रहे|