कांग्रेस की जिले में नई ‘क्रांति’ की तैयारी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोक सभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है तो कांग्रेस के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की जिले में चहल-कदमी बढ़ गयी है| शनिवार को उनके आनें के बाद जिले की कांग्रेस में क्रांति लानें की सुगबुगाहट रही|
शहर के मोहल्ला नई बस्ती में पूर्व छात्र नेता क्रांति पाण्डेय के आवास पर पंहुचे पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद नें ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस के दुर्घटना ग्रस्त होनें पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की| जिसमे कहा कि मेरी मृतक के प्रति शोक संवेदना है | यह हादसा दिल दहला देनें वाला है| पीएम मोदी का घटना स्थल पर पंहुचना उचित है| वहीं उन्होंने कहा कि हमने एक संदेश देनें का प्रयास किया| उन्होंने नितीश और तेजस्वी से बात की| आज हम सब लोग मिलकर यह संदेश देश को दें की सबको सम्मान दें सबको एक नजर से देखें| इसको लेकर 12 जून को पटना में नितीश कुमार द्वारा एक बैठक है| जिसमे कांग्रेस शिरकत होगी| वहीं 23 जून को शिमला में कांग्रेस को बड़ी बैठक होगी| जिसमे सभी दल शामिल होंगे|इसके साथ ही उन्होंने अन्य कई मुद्दों पर भी वार्ता की| मीडिया से वार्ता के बाद पूर्व विदेश मंत्री नें क्रांति पाण्डेय से भी गुफ्तगू की| जिससे पार्टी में नये कयास लगाये जा रहे हैं| अधिवक्ता डॉ. दीपक द्विवेदी, अनिल मिश्रा, राकेश सागर, वरुण त्रिपाठी आदि रहे|