न्याय पानें को सड़क पर बैठी पीड़िता

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) घर में घुसकर महिला से जबरदस्ती करनें वाले दबंग से परेशान महिला न्याय पानें के लिए सड़क पर ही बैठ गयी| पुलिस के यह देखकर हाथ पैर फूल गये| मौके पर पंहुची पुलिस महिला को थानें ले गयी और मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराया|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला थानें के निकट सड़क पर बैठकर न्याय की गुहार लगायी| महिला का आरोप है कि आरोपी काफी समय से उसे परेशान करता है उसके पति की भी मौत एक महीने पूर्व हो चुकी है| पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई| महिला के सड़क पर बैठनें की सूचना पर दारोगा प्रमोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| पुलिस महिला को समझाकर थानें ले गयी| जहाँ पुलिस नें महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता का मेडिकल कराया | सीओ रविन्द्र नाथ राय नें बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है| महिला का मेडिकल कराया गया| पुलिस नें महिला की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की है|