बालिका से दुष्कर्म के प्रयास में दो सगे भाईयों पर एफआईआर

FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) बाग में खेलते समय बालिका से दुष्कर्म करनें के प्रयास में पुलिस नें दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस जाँच में जुटी है|
थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 12 वर्षीय बालिका बाग में खेल रही थी| आरोप है कि नगला छंग्गे नगला निवासी शैलेन्द्र व साजन पुत्र राजेन्द्र उसे पकड़ ले गये और उसके साथ दुष्कर्म करनें का प्रयास किया| पुलिस नें घटना में एफआईआर दर्ज नही की| जिसके बाद डीएम के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस नें धारा 504, 354 ख, 506 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| जाँच दारोगा राजेश कुमार चौबे को दी गयी है|