थानें में पुलिस अभिरक्षा में आरोपी नें पी डाई, हालत नाजुक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) दुष्कर्म के आरोपी नें पुलिस अभिरक्षा में थाने के भीतर डाई पी ली| जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया| उसे सीएचसी लेकर गये| जहाँ से  चिकित्सक ने हालत गंभीर होनें पर आरोपी को रिफर कर दिया गया| पुलिस उसे लोहिया ना ले जाकर कस्बे के निजी चिकित्सक से इलाज करा रही है|
थाना क्षेत्र के गांव बछलैया निवासी युवक विपिन पर 3 माह पूर्व नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन पुलिस युवक को गिरफ्तार करने में असफल हुई थी इसके बाद पुलिस लगातार युवक को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी| शनिवार को पुलिस नें आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया|जिसके बाद अचानक पुलिस अभिरक्षा में आरोपी नें डाई-पी ली| जिससे हड़कंप मच गया| आनन फानन आरोपी युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया जहां चिकित्सक वैभव यादव नें हालत गंभीर होनें पर उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया| पुलिस अपनी और आरोपी दोनों की जान बचानें के चक्कर में  कस्बे के ही एक निजी चिकित्सक के यहाँ उपचार करा रही है| थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश नें जेएनआई को बताया कि आरोपी नें डाई पी ली है| उसका इलाज कराया जा रहा है| आरोपी की हालत स्थिर है|