बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों नें भिखारी को पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों नें भिखारी को जमकर पीट दिया| जिसके बाद उसे पुलिस को सौप दिया| पुलिस उससे पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर निवासी मुकेश के अनुसार बीते गुरुवार की शाम उसका 12 वर्षीय पुत्र नागेश घर के बाहर खड़ा था | उसी दौरान एक काले कपड़े में भिखारी आया और उसका हाथ पकड़कर ले जाने लगा| नागेश हाथ छुडाकर भागा और बेहोश हो गया| जिसके बाद ग्रामीणों की जानकारी हुई तो कई गाँव के लोग उसे तलाशते रहे| जब वह नही मिला तो डायल 100 पर ग्रामीणों नें सूचना दी| डायल 100 पुलिस भी मौके पर पंहुची और आरोपी भिखारी की तलाश की| लेकिन उसका पता नही चला| लेकिन भिखारी की चर्चा क्षेत्र के जंगल की आग की तरह फ़ैल गयी|
शुक्रवार को दोपहर ग्राम मोहद्दीपुर में एज भिखारी रमेश चन्द्र निवासी अल्लागंज को देखा तो ग्रामीणों नें उसकी बच्चा चोर समझ कर पिटाई कर दी| उसके बाद पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल के बाद भिखारी को हिरासत में ले लिया| क्षेत्र के बच्चा चोरों की अफवाह तेज है|
पुलिस को गस्त तेज करने के निर्देश
प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद का कहना है कि फ़िलहाल क्षेत्र में बच्चा चोरों की केबल अफवाह है| लेकिन उसके बाद भी पुलिस की गस्त तेज कर दी गयी है| पुलिस को भिखारी मिलने पर उसकी पहचान की पुष्टि करने के भी निर्देश दिये गये है| पकड़े गये भिखारी से जाँच पड़ताल की जा रही है|