फर्रुखाबाद में 11 और कोरोना संक्रमित, 610 हुआ आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में अब कोरोना संक्रमित मरीज 1 से शुरू होकर 610 तक पंहुच गया है| शुक्रवार को सुबह चार संक्रमित मिलने से 6 सैकड़ा से ऊपर हो गया है|
शुक्रवार को सुबह आयी कोरोना रिपोर्ट में कायमगंज के गंगा दरवाजा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी 45 वर्षीय महिला, कमालगंज के मोहल्ला बजरिया निवासी 35 वर्षीय महिला व नवाबगंज में 35 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकली है|  दरअसल जिले में लगातार कोरोना के संक्रमण के बढने का प्रमुख कारण लोगों की लापरवाही ही है| लगातार जिला प्रशासन और पुलिस के कहने के बाद भी लापरवाही चरम पर है| जिससे भविष्य में भी खतरा बढ़ सकता है|
वहीं शाम को 7 कोरोना पॉजिटिव आने की रिपोर्ट प्राप्त हुई| जिसमे फतेहगढ़ के बजरिया अलीगंज निवासी 25 वर्षीय युवक, एमएच फतेहगढ़ में 24 वर्षीय युवक, राजेपुर निवासी 30 वर्षीय युवक, फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी 28 वर्षीय महिला, आवास विकास में 60 वर्षीय वृद्ध पॉजिटिव निकले|  वही पखना निवासी 22 वर्षीय पुरुष और ग्राम अलेपुर पसियापुर निवासी 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकला है|
जिससे अब जिले में संक्रमित मरीजो की संख्या 610 हो गयी है| जबकि 12 की मौत के साथ ही 10 मरीज होम आईसोलेशन में रखे गये है|