तनाब में आकर मजदूर नें लगायी फांसी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पत्नी के वियोग में मजदूर नें घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और तहकीकात की|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम ढूईयां निवासी 45 वर्षीय राजेन्द्र शाक्य मजदूरी करता था| वह अपने घर पर अकेला ही रहता था| पत्नी बीते 4 साल पूर्व बच्चो लेकर मायके अलीगंज चली गयी थी| तब से राजेन्द्र उदास रहता था | मंगलवार को शाम लगभग 8:15 बजे उसका दोस्त राजीव उसके घर गया तो देखा की राजेन्द्र छत के पंखे से रस्सी के फंसे पर फांसी पर झूल रहें है| लिहाजा आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गयी| सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ ही फिल्ड यूनिट मौके पर पंहुची और छानबीन की|