ब्रेकिंग: कटरी में महिला की गला रेत कर हत्या, पानी में तैरती मिली लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS

htyaahtyaफर्रुखाबाद: बीते दिन से जनपद में लगातार हत्या का दौर जारी है| शनिवार कि शाम ही एक युवक कि हत्या कर शव इटावा-बरेली हाई-वे पर डाला गया था| जिसमे पुलिस को अभी कोई सुराग नही मिला है| रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोताबहादूरपुर निवासी 45 वर्षीय महिला सुनारजादी पत्नी याकूब कि गला रेतकर हत्या कर दी गयी| उनका शव पानी में तैरता मिला| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

मृतक में पुत्र सकूब ने बताया कि उसकी माँ प्रतिदिन खेतो में जाती थी और शाम को 4 बजे घर वापस भी आ जाती थी| लेकिन रविवार को सुबह जब वह 9 बजे गई तो शाम को पांच बजे तक नही लौटी| जिसके बाद परिजनों ने उन्हें खोजने कि कोशिश की| लेकिन उनका कोई सुराग नही लगा| जिसके बाद परिजन खेतो कि तरफ गये तो देखा की सुनाराबेगम कि लाश खेतो के निकट पानी से भरे गड्डे में तैर रही है| लाश देखते ही परिजनों में हडकंप मच गया| सूचना पर सीओ सिटी योगेश कुमार, कोतवाल रूमसिंह यादव फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया भी मौके पर पंहुचे|
लाश के पास मिला मोबाइल बतायेगा हत्या का राज
मृतक महिला के शव के निकट पुलिस को जाँच के दौरान एक मोबाइल बरामद किया है| पुलिस को भरोसा है कि यह मोबाइल हत्या करने वाले का ही है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोबाइल में उसके गाँव के ही कुछ लोगो के नंम्बर है| जिससे हत्यारे का पता लगाना आसान होगा|
महिला कि लाश से जेबरात गायब
परिजनों के अनुसार मृतक महिला सुनाराबेगम काफी कीमती जेबरात हर समय पहने रहती थी| हत्या के बाद सभी जेबरात उसके शरीर से गायब है| जिससे हत्या के पीछे लूट कि घटना भी मानी जा रही है| फ़िलहाल पुलिस जाँच में जुटी है|

शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया की घटना कि जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कि जायेगी|