कमालगंज में ही मिली तबस्सुम की हत्या में आरोपी पति की लोकेशन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) तबस्सुम हत्याकांड में पुलिस खुलासे के करीब आ गयी है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस नें उसके पति को दबोच लिया है| लेकिन पुलिस इस बात से साफ इंकार कर रही है|
बीते दिन थाना क्षेत्र के गौसपुर निवासी इशरार की 25 वर्षीय विवाहिता पुत्री तबस्सुम की गला दबाकर हत्या शव शेखपुर गुमटी के निकट फेंक दिया था| घटना के सम्बन्ध मृतका की माँ खुर्शीदा बेगम नें दामाद सावेज के खिलाफ हत्या करनें का शक जाहिर कर मुकदमा दर्ज कराया था| पुलिस साबेज की सरगर्मी से तलाश कर रही थी| घटना के सावेज मुम्बई की कहकर घर से निकला था|
लेकिन उसकी पत्नी तबस्सुम की हत्या के बाद उस पर शक के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया| मुकदमा दर्ज होनें के बाद पुलिस नें उसकी तलाश शुरू की| सूत्रों की माने तो पुलिस नें कमालगंज में ही सावेज की लोकेशन मिली| जिसके बाद पुलिस व स्वाट टीम नें उसे दबोच लिया|
लेकिन पुलिस अभी उसकी गिरफ्तारी की बात से साफ इंकार कर रही है| प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह नें बताया कि अभी आरोपी सावेद की गिरफ्तारी नही हुई है| उसकी लोकेशन कमालगंज में मिली है| पुलिस को पूरा शक है कि हत्या उसी ने की है|