रंगभूमि जब सिया पगु धारी, देखि रूप मोहे नरनारी

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

ram-baarat-rajepurफर्रुखाबाद:(राजेपुर) कस्बे में निकाली गयी रामबारात में स्वरूपों को देख श्रद्धालु भाबुक हो गये| भगवान श्री राम और उनके साथ निकली शोभायात्रा देख श्रधालुओ ने जय श्री राम के नारे लगाये|

बक्शापुर से शुरू हुई राम वारात की शोभायात्रा मुख्य बाजार से होकर तिराहे तक निकाली गयी| जिसमे श्री राम-लक्ष्मण, दुर्गा, सरस्वती, राधा कृष्ण , कार्तिकेय, साई बाबा, नरसिंह भगवान, भगवान शिव शंकर, हनुमान की भव्य झांकी निकाली गयी| बेबर, मैनपुरी, फतेहगढ़, फर्रुखाबाद की भव्य झांकी पहली बार निकाली गयी| बारात में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उमेश फौजी, सुरेन्द्र सिंह फौजी, मुन्नू सिंह, मनोज द्विवेदी, विजय भदौरिया, सुरेश सराफा मौजूद रहे|