व्हील चेयर पर बैठकर मुलाकात कर सकेंगे बंदियों के दिव्यांग परिजन

FARRUKHABAD NEWS JAIL सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिला जेल में बंदियों से मुलाकात करने के लिए अब दिव्यांग व अतिवृद्ध परिजनों को मुसीबत का सामान करना नही पड़ेगा| इसके लिए जेल प्रशासन नें व्हील चेयर की व्यवस्था की गयी है|
जिला जेल के अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि अब जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर दो नंग व्हील चेयर की व्यवस्था की गयी है| जेल में मुलाकात के लिये आने वाले दिव्यांग व अतिवृद्ध परिजनों को पर्ची स्थल पर पंहुचने पर पिटीशन राइटर और मुलाकात व्यवस्था में लगे बंदी रक्षकों से सम्पर्क कर व्हील चेयर प्राप्त कर सकते है| इसके बाद उसी पर बैठाकर मुलाकात स्थल पर ले जा सकते है|