अपडेट: गोलीकांड में दोनों पक्षों से सपा नेता सहित 11 पर मुकदमा

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर प्रतिनिधि) बीते दिन हुए गोली काण्ड में पुलिस ने दोनों पक्षों से जबाबी मुकदमा 11 लोगों के खिलाफ दर्ज किया है| पुलिस अब पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम बनारसीपुर में बीते दिन भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में गोली काण्ड हुआ था| जिसमे प्रदीप कुमार पाल ने सपा नेता देव सिंह उनके भाई मान सिंह, अमर सिंह दलवीर सिंह के खिलाफ आगजनी और जानलेवा फायरिंग की धारा 323, 447, 436 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है|
वहीं दूसरी तरफ से अमर सिंह पुत्र सिकदार ने प्रदीप,बाबूराम,सत्यराम,सुरेन्द, रामराज, प्रमोद व रामवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है|