भाजपा सरकार में सत्ता पक्ष के सांसद व विधायकों को ही न्याय की दरकार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) कांग्रेस पार्टी जिले में अपने संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय करने की  रणनीति के तहत कार्य कर रही है| कांग्रेस का मानना है कि यदि बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी और पार्टी मजबूत होगी तो आगामी 2022 के चुनाव में विधान सभा के चुनाव कांग्रेस के पंजे में होंगे | इसके साथ ही सरकार की बिगड़ी व्यवस्था पर भी कांग्रेस नें पंजा मारा|
विकास खंड राजेपुर के ग्राम संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत ग्राम दहेलिया में बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें कहा कि जनपद में कांग्रेस के संगठन को ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत है|  जब बूथ स्तर पर हम मजबूत होंगे तब कांग्रेस पार्टी 2022 के चुनाव में अपना परचम लहराएगी| उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है उत्तर प्रदेश में चारों तरफ गुंडाराज कायम है|  हत्या, बलात्कार, डकैती रोज का काम हो गया है| आम जनमानस की अनदेखी अधिकारियों द्वारा की जा रही है|  सत्ता पक्ष के विधायक और सांसद को न्याय नहीं मिल रहा है|  निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में बदलाव होगा हमें विश्वास है|
जिला महासचिव कृष्ण गोपाल मिश्रा, अभय यादव, अरविंद कुमार अग्निहोत्री, अनीश सिंह, प्रदीप यादव,सुनील कठेरिया, प्रदीप सिंह, अवधेश सिंह सोमवंशी, बुद्धा बाथम, कमलेश सिंह सोमवंशी, विजय सोमवंशी आदि उपस्थित रहे|