पूर्व प्रधान की पुत्री गंगा में डूबी, दूसरे दिन मिला शव

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa सामाजिक

फर्रुखाबाद: पूर्व प्रधान की दिव्यांग पुत्री गंगा में नहाते समय अचानक डूब गयी| घतना के बाद परिजनों ने गोताखोरों की मदद से शव की तलाश तेज की| जिसकें बड़ा मंगलवार को उसका शव घटना स्थल से तकरीबन चार किमी० दूर बरामद हुआ|
कोतवाली फतेहगढ़ के कुटरा कालोनी निवासी पूर्व प्रधान रामचन्द्र वर्मा की 22 वर्षीय दिव्यांग पुत्री गौरी अपने परिचित लोगों के साथ घर निकट गंगा में नहाने बीते दिन गयी थी| जंहा उसकी गंगा में डूबने से मौत हो गयी| लेकिन परिजनों के काफी प्रयास के बाद भी शव बरामद नही हो सका| मंगलवार को तकरीबन 10 बजे कड़ी मसक्कत के बाद गोताखोरों ने उसका शव तकरीबन चार किलोमीटर दूर गंगा में बरामद किया| शव मिलते ही कोहराम मच गया| पूर्व प्रधान  ने बताया कि पुत्री बोल नही पाती थी| परिजन शव लेकर घर चले गये|
सपा महानगर अध्यक्ष ने परिजनों को दी सांत्वना
पूर्व प्रधान की पुत्री की मौत की खबर पर सपा महानगर अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव मौके पर पंहुचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी|