थाने की जीप से कुचलकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत,6 घंटे हंगामे के बाद उठा शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) घर जा रहे किसान को पुलिस जीप ने कुचल दिया| घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर आ गयी| आक्रोशित परिजनों ने जाम लगा दिया| खबर लिखे जाने तक जाम लगा था|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला रूप निवासी 45 वर्षीय रामोतार पुत्र रामस्वरूप को ग्राम बंथलशाहपुर शराब ठेके के निकट एक जीप ने कुचल दिया| जिससे रामोतार लगभग 500 मीटर तक उसके साथ घसीटते रहे| इसके बाद रामोतार गाडी से अलग गिरा| उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| घटना की सूचना पर एएसपी त्रिभुवन सिंह फ़ोर्स के साथ आ गये| परिजनों ने थाने की जीप से रामोतार की मौत होने की पुष्ठी की| मृतक के भतीजे मोर सिंह ने बताया की पुलिस जीप से रामोतार की कुचलकर मौत हुई है|
आक्रोशित परिजनों ने मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया| जिससे पुलिस के हाथ पैर फुल गये| उन्होंने लगभग 6 घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया| परिजन किसी भी कीमत पर बिना पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये शव हटाने को तैयार नही हुये| लगभग देर रात दो बजे सीओ अमृतपुर सुरेन्द्र तिवारी ने परिजनों की मांग पर बोल-बोल कर तहरीर लिखायी| तहरीर में थाने की पुलिस जीप से ही रामोतार की मौत होने की बात कही गयी है| जिसके बाद परिजनों ने जाम खोला|
एएसपी त्रिभुवन सिंह ने कहा की परिजन थाने की जीप से रामोतार की मौत का आरोप लगा रहे है| जाँच की जा रही है| तहरीर क्वे आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|
एसपी संतोष मिश्रा ने बताया की किसी नीली बत्ती लगी गाड़ी से दुर्घटना हुई है| जाँच की जा रही है| परिजनों के आरोप की भी जाँच की जायेगी|