गंगा किनारे गंदगी किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही: डीएम

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: गंगा किनारे सफाई अभियान की हकीकत देखकर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह का पारा चढ़ गया| उन्होंने अधिकारियों कि क्लास लगाने के साथ ही ग्राम प्रधान की भी फटकार लगा दी| उन्होंने कहा गंगा में गंदगी किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही की जायेगी| यदि हिदायत के बाद भी गंदगी मिली तो कार्यवाही की जायेगी|
सोमवार को सुबह डीएम मानवेन्द्र सिंह पांचाल घाट नमामि गंगे और स्वच्छ भारत अभियान की नीचे हकीकत परखने के लिए पंहुचे| जिलाधिकारी को गाड़ी से नीचे उतरते ही गंदगी का सामना करना पड़ा| गंगा के किनारे गंदगी के पहाड़ देख और खुले में शौच पड़ी देख जिलाधिकारी का पारा सातमें आसमान पर पंहुच गया| उन्होंने प्रधान जमील अहमद की क्लास लगा दी| उन्होंने कहा कि उन्हें भीड़ नही काम करने वाले लोग चाहिए भीड़ नही| वह गंगा के किनारे-किनारे झाड़ू लगाते हुए स्वर्ग धाम तक गये|
सोताबहादुरपुर में पुल के निकट गंगा के किनारे शौचालय बनाने के निर्देश
जिलाधिकारी नें पुल की दूसरी तरफ बने बिजली घर के सामने गंगा के किनारे खुले में शौच पड़ी देखी तो उन्होंने सार्वजनिक शौचालय बनाने के निर्देश दिये| उन्होंने सोता बहादुर पुर गाँव में जाकर ग्रामीणों को हिदायत दी की यदि गंगा के किनारे गंदगी फैलाई तो कार्यवाही की जायेगी|
स्वर्ग धाम में प्लास्टिक बोतल और पानी के पाउच बेंचने पर पाबंदी
डीएमनें फरमान जारी किया कि स्वर्ग धाम के आस-पास प्लास्टिक की बोतल में पानी और पानी के पाउच की बिक्री पर बैन लगाने के निर्देश दिये गये| उन्होंने कहा की स्वर्ग धाम पर सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए| ग्राम प्रधान को हिदायत दी कि यदि प्लास्टिक के पाउच और बोतल बिक्री हुई तो कार्यवाही की जाएगी| वह किसी की भी सिफारिश नही मानते|
सोताबहादुरपुर गंगा के किनारे-किनारे होगा पौधारोपण
जिलाधिकारी नें कहा की गंगा पुल से स्वर्ग धाम तक किनारे-किनारे पौधारोपण कराया जायेगा| इसके साथ ही साथ उन्होंने बैरिकेटिंग कराने के निर्देश दिये|
ईओ नगर पालिका को लगायी कड़ी फटकार
ईओ नगर पालिका रश्मि भारती की डीएम नें कड़ी फटकार लगा दी| उन्होंने कहा कोई भी कोई भी फाइल उनके कार्यालय में रोंकी नही जाएगी| इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा पालिका अध्यक्ष कितना भी रुकावट डालें| लेकिन पालिका के विकास कार्य तेज होंगे| उन्होंने सफाई कर्मी लगाकर सफाई कराने के निर्देश दिये| इसके साथ ही साथ नमामि गंगे प्रोजेक्ट की जाँच कराने जाने की भी सम्भावना बढ़ गयी है|
इस दौरान एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल कुमार, नमामि गंगे के जिला संयोजक रवि मिश्रा, सौरभ शुक्ला, अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित, ब्रजकिशोर मिश्रा आदि रहे|