वर्षो से दबंगों के कब्जे में छोटी संसद

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) जनता की पूंजी को सरकारी बजट का नाम देकर खर्च किये गये लाखो रूपये से सचिवालय का निर्माण किया गया था| निर्माण तो हो गया लेकिन अभी तक उसे आवाद नही किया जा सका|

बीते लगभग 3 वर्ष पूर्व तहसील क्षेत्र के ग्राम आसमपुर मंझा की मडैया में लगभग 7 लाख 20 हजार रूपये की लागत से सचिवालय का निर्माण कराया गया| सरकार ने इस मंशा से वजट स्वीकृत किया की उसका प्रयोग ग्राम पंचायत के विभिन्य कार्यक्रम में व पंचायत की बैठको में प्रयोग होगा| लेकिन यह नही हो सका|

सचिवालय में कई कमरों और बरामदे को निर्मित किया गया| लेकिन उसके बाद उसमे पुताई तक नही हो सकी| मौका देखकर ग्रामीणों ने उस पर कब्जा कर लिया है| ग्रामीण सचिवालय को कंडालय बना रहे है| लेकिन प्रशासन को यह सब नही दिखता| फ़िलहाल सचिवाल को ग्रामीणों ने कुंडा केंद्र बना दिया है|