परिवार ही बच्चो का सर्वश्रेष्ठ विधालय: विजय बहादुर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

mntri vijy bhdaurफर्रुखाबाद: सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह में पंहुचे प्रदेश सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल ने छात्रों को उनके उज्वल भविष्य के कई सुक्षाव दिये| इसके साथ ही साथ उन्होंने सेवा निवृत शिक्षको को अपनी योग्यता का वितरण समाज में करते रहने की भी सलाह दी|

फतेहगढ़ के पीडीमहिला डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे शिक्षा राज्य मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| उन्होंने कहा कि छात्रों को नैतिक शिक्षा का ज्ञान होना अति आवश्यक है| इसके लिये उन्हें नैतिक शिक्षा का अध्यन अवश्य ही करना चाहिए| उन्होंने ने बच्चों के लिये सबसे बेहतर विधालय परिवार ही बताया जंहा से उसे जिन्दगी जीने की कला का ज्ञान होता है| उन्होंने सेवा निवृत शिक्षको और प्रधानाचार्य को सम्मानित किया उन्होंने कहा कि आप सभी अपने भीतर बिल्कुल भी कमजोरी महसूस ना करे| वह सभी सामजिक सेवा और शिक्षा का उजियारा फ़ैलाने में जुटे रहे|

जिलाधिकारी ने कहा कि कौन कहता है कि आसमान में छेद नही होता जरा एक पत्थर से उछालो यारो| सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव मौजूद रहे|