सपा के जनता दर्शन में उमड़ी भीड़

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

prdipफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जनता दर्शन में मंगलवार को फरियादियो की भीड़ जमा हो गयी| सपा नेताओ ने सम्बन्धित विभागों से सम्पर्क कर समस्या का निस्तारण कराने का प्रयास किया|

पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित जनता दर्शन में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव से न्याय मिलने की आस पर फरियादी पंहुचे| जिनकी समस्या का निस्तारण करने के लिये प्रदीप ने विभागीय अधिकारियों को फोन कर कराने का प्रयास किया गया| वही जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने भी जनता को न्याय दिलाने का भरशक प्रयास किया| रजत क्रन्तिकारी ने भी समस्या सूनी|
जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव ने बताया कि बुधवार को जनता दर्शन में डॉ० अनार सिंह यादव, विजय यादव जिला पंचायत सदस्य, अजय कश्यप आदि सपा नेता मौजूद रहेंगे| अफरोज युसूफ, ओम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे|