खबर का असर: रातों रात बदला युवा महोत्सव आयोजन का स्थान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: गुरुवार को आयोजित होंने वाले युवा महोत्सव का आयोजन स्थल रातों रात बदला गया| अब नये स्थान पर आयोजन की व्यवस्था की गयी है|
फर्रुखाबाद युवा महोत्सव आयोजन समिति नें प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन में आयोजन होना तय हुआ था| जिस पर जेएनआई ने रामलीला के मंच पर कैटवॉक करेंगी युवतियां शीर्षक पर खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी| जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी जमकर विरोध शुरू हो गया|
जिसके चलते आयोजन समिति नें कार्यक्रम का आयोजन बदल दिया| अब आयोजन रेलवे रोड के एक गेस्ट हॉउस में रखा गया है| इसके साथ ही भाजपा और हिन्दूवादी नेताओं नें कड़ा विरोध दर्ज कराया है|
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ० संदीप शर्मा नें बताया कि आयोजन स्थल बदल दिया गया है| अब आयोजन गेस्ट हाउस में आयोजित होगा|