सोशल मीडिया पर तेज हुआ युवा महोत्सव का विरोध

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति के द्वारा आयोजन गुरुवार सुबह से शुरू किया जा रहा है| जिसका कड़ा विरोध सोशल साइड पर शुरू हो गया है|
नगर के रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन में युवा महोत्सव द्वारा मिस इंडिया, मिस यूपी, मिस फर्रुखाबाद के साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित होगें| जिसमे कैट वॉक का कार्यक्रम भी होना है| जो प्रतिवर्ष होता है| जिसका कड़ा विरोध फेसबुक ट्यूटर और व्हाट्सएप पर शुरू हो गया| फेसबुक पर कार्यक्रम ना होने की चेतावनी दी गयी है|
कुछ यूजर्स कार्यक्रम को रोकनें की बात कर रहे है| कुछ इसको गलत बता रहे है| कुछ रामलीला के मंच पर कैटवॉक को बिल्कुल उचित नही ठहरा रहे है| आयोजन की तीखी आलोचना हो रही है| लोगों नें कमेन्ट कर कहा है कि जिस मंच पर वर्षीं से हम अपने देश और धर्म की सभ्यता नारी की मर्यादा को देखते चले आ रहे है| उस मंच पर नारी की मर्यादा को  …. नही देख सकते|