बाइक से गिरने पर दो महिलाओ की मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

accidentफर्रुखाबाद: जनपद में अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओ में बाइक से गिरकर दो महिलाओ की मौत हो गयी| उनके परिजनों में कोहराम मच गया|
पहली घटना: कंपिल थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित मोहल्ला बारा पत्थर निवासी दीप शाक्य अपनी पत्नी 35 वर्षीय पुष्पा के साथ एटा जे जैथरा स्थित अपनी ससुराल गये थे| सोमबार सुबह अपनी पत्नी के साथ बाइक से लौट रहे थे तभी कंपिल स्टेशन के निकट अचानक पुष्पा बाइक से नीचे गिर गयी उसको गम्भीर हालत में फर्रुखाबाद के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया| जंहा देर रात उसकी मौत हो गयी|
दूसरी घटना थाना शमसाबाद के ग्राम अलेपुर निवासी 45 वर्षीय कांति पत्नी जितेन्द्र कुमार अपने भतीजे अमर सिंह पुत्र रमेश चन्द्र व आठ वर्षीय पुत्री मुस्कान के साथ कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम याकुतगंज आ रही थी| तभी मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के कायमगंज बाईपास पर स्थित कृष्णा होटल के निकट कांति अचानक बाइक से गिर गयी| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा से डॉ० मनोज पाण्डेय ने उसे रिफर कर दिया| जिसके बाद उसे आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया जंहा उसकी मौत हो गयी|