युवा महोत्सव में कैटवाक करेगी बीहड़ की सुन्दरी

FARRUKHABAD NEWS FEATURED जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: आगामी युवा महोत्सव जनपद में 18 जनवरी को आयोजित होने की तैयारी चल रही है| कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आयोजक पूरी ताकत से लगे है| इसके साथ ही साथ बिहाड़ की सुन्दरी के महोत्सव में कैटवॉक करने के भी चर्चे तेज है|

एक जमाने में दस्यु डकैत रही फूलन देवी उरई के बीहड़ो में आतंक का पर्याय रही| लेकिन अब उरई के बीहड़ो से अब डकैत नही बल्कि सुन्दरी युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिये चयनित की गयी है| आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ० संदीप शर्मा ने बताया कि 14 वें युवा महोत्सव के लिये आवेदन मांगे जा रहे है| अभी तक कुल 246 युवती व युवको ने अपने आवेदन किये है| जिसमे से अभी 30 प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिये चयनित किया गया है|

उन्होंने बताया की इसके साथ ही साथ मिसयूपी प्रतियोगिता के लिये बीहड़ का जिला उरई से स्वेता राठौर को भी चयनित किया गया है| प्रतियोगिता में कानपुर,लखनऊ,आगरा,बहराइच,गोरखपुर,आजमगढ़,मोदीनगर,मुजफ्फरनगर,बरेली,इलाहाबाद,गाजियाबाद से भी प्रतियोगी हिस्सा लेने के लिये 18 जनवरी को आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे|