पीटीओ ने आठ स्कूली वाहनों पर किया जुर्माना

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: शासन के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत पीटीओ की नजर इस समय इस्कूली वाहनों पर टेडी हो गयी है| जिसके चलते उन्होंने मारुती बैन में इस्कूली वाहनों को ले जा रहे चालकों पर जुर्माना किया है| जिससे वाहनों संचालकों में हड़कम्प है|
शनिवार को सुबह पीटीओ विजय कुमार आनन्द ने इटावा-बरेली हाई-वे पर चेकिंग अभियान अपनी परिवर्तन टीम के साथ चलाया| जिसके बाद उन्होंने विभिन्य विधालयों के बच्चे लेकर जा रही आठ बैन रोंक ली| उन्होंने बड़ी कार्यावाही की| पीटीओ ने कहा की बैन में बच्चों को ले जाना गैर क़ानूनी है| उन्होंने लगभग 2 लाख 30 हजार का जुर्माना लगाया है| उन्होंने बताया की अभियान लगातार जारी रहेगा|