गाजेबाजे से निकली महाराणा प्रताप की शोभायात्रा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: महाराणा प्रताप की 477 वीं जयंती पर नगर में विभिन्य संगठनो के माध्यम से कई कार्यक्रम आयोजित किये गये| वही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तरफ से एक रैली निकाली गयी| जो शहर के मुख्य मार्गो से निकली|
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा० वीरेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में टाउन हाल से यात्रा का शुभारम्भ किया गया| इसके बाद यात्रा पक्का पुल, लाल दरवाजा होते हुये बद्री विशाल डिग्री कालेज पंहुची जंहा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया| इसके बाद शोभायात्रा का समापन फ़तेहगढ़ के डीएन डिगरी कालेज में हुआ| अनिल प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह,विनय प्रताप सिंह,हेमंत चौहान, अनंत सिंह, उदय प्रताप, अमित, सीपी परिहार आदि लोग मौजूद रहे|
वही विधार्थी परिषद ने ने भी भोलेपुर स्थित एक कम्प्यूटर सेंटर में महाराणा प्रताप की जयंती मनायी| उनके बलिदान को याद किया| रोहित दीक्षित, आकाश वाजपेयी, अभिषेक राठौर, अंकित दुबे, रोशन सिंह, शिव कुमार, अनुराग आदि मौजूद रहे|