कमल संदेश यात्रा में लोकसभा दावेदारों ने झोंकी ताकत

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:बीजेपी की कमल संदेश यात्रा के दौरान आगामी लोक सभा चुनाव के दावेदारों में काफी उत्साह देखने को मिला| रैली के बहाने लोकसभा के दावेदारों ने अपनी ताकत का अहसास भी पार्टी को कराने का पूरा प्रयास किया है|
सुबह तकरीबन दो घंटे विलम्ब से अर्रा पहाड़पुर सब्जी मंडी से कमल संदेश बाइक रैली प्रदेश मंत्री व फर्रुखाबाद प्रभारी प्रकाश पाल व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत के नेतृत्व में शुरू की गयी| रैली बीबीगंज,पक्का पुल,चौक, नेहरु रोड, घुमना होती हुई रैली लालदरबाजे पंहुची| रैली का तकरीबन डेढ़ दर्जन जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया|
लाल दरवाजे पर विनोद अग्निहोत्री,आवास विकास रामवीर शुक्ला,नेकपुर पुल के ऊपर से भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शिवम दुबे, उपाध्यक्ष पंकज पाल ने अपने साथियों ने साथ रैली पर बाइक सबार पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की| फ़िलहाल रैली से पार्टी विरोधिओं को अपनी ताकत का अहसास कराने के प्रयास में दिखी| लोक सभा चुनाव के कई दावेदार इस बार पूरे ताकत के साथ रैली में शामिल हुये| कमल संदेश बाइक रैली को आगामी लोकसभा चुनाव के लिये माहौल बनाने का ही हिस्सा माना जा रहा है|
बिना हैलमेट के ही निकाली गयी कमल संदेश यात्रा
जिला बीजेपी ने मीडिया में जो प्रेस नोट पूर्व में जारी किया गया था की सभी कार्यकर्ता बाइक रैली में हेलमेट पहन कर बाइक चलायें| लेकिन यह सम्भव नही हो सका| पार्टी के लगभग सभी कार्यकर्ता बिना हेलमेट के ही रैली में शमिल हुए| जिससे सरकार का कानून तो टूटा ही साथ ही पार्टी आला कमान का भी बनाया गया कानून टूट गया|
सत्ता के उत्साह में सड़क पर जगह जगह टूटा कानून
सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश है की शाम आठ बजे से 10 बजे तक ही पटाखे जलाएं जाये| जब बीजेपी की कमल यात्रा निकली तो जगह-जगह पटाखे फूटे लेकिन मजे की बात यह है की जिस समय कानून टूटू रहा था उस समय खुद सीओ सिटी रामलखन सरोज आदि पुलिस कर्मी मौके पर ही रहे| लेकिन किसी ने भी सत्ता से टकराने की हिम्मत नही जुटा पाये| इस दौरान लाल दरबाजे पर कादरी गेट चौकी यशपाल से बीजेपी नेता विनोद अग्निहोत्री से कहा-सुनी भी हो गयी| जब चौकी इंचार्ज के मना करने के बाद भी बीजेपी कार्यकर्ता नही माने तो वह मौके से खिसक गये|
इस दौरान रैली में लोक सभा क्षेत्र प्रभारी बनवारी लाल दोहरे, सांसद मुकेश राजपूत,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर,अमर सिंह खटिक, सुशील शाक्य,अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह, चेयरमैंन सुनील चक,प्रांशु दत्त द्विवेदी, विमल कटियार,रुपेश गुप्ता, पूर्व चेयर मैंन विजय गुप्ता,अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, मयंक बुंदेला,शिवांग रस्तोगी, विकास पाण्डेय,पियूष त्रिपाठी आदि रहे|रैली का संचालन शैलेन्द्र सिंह राठौर ने किया|