उपचार को जा रहे कैदी ने रास्ते में दम तोड़ा

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीती रात उपचार के लिये जा रहे सेन्ट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की उपचार के लिये ले जाते समय मौत हो गयी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
जनपद बदायूं के ग्राम सहसवान निवासी 67 वर्षीय अवतारी को 28 फरवरी 1978 को हत्या के एक मामले में सजा पड़ी थी| जिसके बाद उसे नैनी ने निकट संपूर्णानंद शिविर जेल सितारगंज में बंद किया गया था| जंहा से उसे बीते लगभग तीन वर्ष पूर्व 23 मार्च 2016 को उसे सेंट्रल जेल फतेहगढ़ भेज दिया गया था| तभी से वह सेन्ट्रल जेल में हत्या की सजा काट रहा था| बीते दिनों वह जेल में टहलने के दौरान अचानक जमीन पर गिर गया था| तभी उसे उसकी हालत नाजुक थी| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था| जंहा उसकी हालत गम्भीर होने पर उसे कानपुर बीती रात रिफर किया गया|
बंदी रक्षक उसे लेकर कानपुर जा रहे थे तभी कमालगंज के निकट उसकी मौत हो गयी| जिसकी सूचना जेल प्रशासन ने पुलिस को दी|पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| सेन्ट्रल जेल के उपकारापाल पीके सिंह ने बताया की बंदी अचानक गिर गया था जिससे उसकी हालत खराब हो गयी थी| बीती रात उसकी उपचार हेतु ले जाते समय मौत हो गयी| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है