झोंपड़ी की कच्ची दीवार गिरने से तीन दबे, महिला गम्भीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कंपिल) बीती रात अचानक हुई तेज बारिश से तड़के कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गयी| जिससे पति-पत्नी सहित तीन दब गये| जिमसे महिला की हालत गम्भीर हो गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम सिकन्दरपुर छितमा निवासी तोताराम बीती रात अपनी पत्नी साबित्री व 26 वर्षीय पुत्र सरजू के साथ घर के भीतर सो रहे थे| सुबह हुई बरसात में अचानक उनकी झोपड़ी की दीवार उनके ऊपर भरभरा कर गिर गयी| जिससे वह सभी उसमे दब गये| चीखपुकार पुकार सुनकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी| भीड़ ने उन्हें कड़ी मसक्कत के बाद झोपड़ी का मलवा हटाकर बाहर निकाला|
झोपड़ी के नीचे दबने से तोताराम की पत्नी साबित्री के गम्भीर चोट लग गयी| उसे उपचार हेतु भेज गया|