तिरंगा ओढ़कर शहीद की पत्नी ने दिया धरना

CRIME जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:भूमि विवाद के चलते शहीद की पत्नी कार्यवाही ना होने से खफा होकर कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गयी| इस दौरान पंहुचे अधिकारियों के सामने भी जमकर हंगामा हुआ|
फतेहगढ़ क्षेत्र के लोको रोड निवासी शहीद धीरेन्द्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गयी| प्रतिभा ने बताया कि उसका पड़ोस की ही अर्चना दीक्षित पत्नी जितेन्द्र दीक्षित ने भूमि विवाद चल रहा है| जो वर्तमान में नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय में विचाराधीन है| वही नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय से यथा स्थिति रखने का आदेश भी जारी कर कोतवाली फतेहगढ़ को दिया जा चुका है| इसके बाद भी कोतवाली पुलिस जबरन निर्माण कार्य करा रही है| बीते 25 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक खुद फ़ोर्स के साथ आये और कहा कि निर्माण होने दो उनके ऊपर राजनैतिक दबाब है|
धरना की जानकारी होने पर सीओ सिटी रामलखन सरोज, नगर मजिस्ट्रेट राम अक्षयवर चौहान मौके पर आ गये| उन्होंने महिला से वार्ता की| काफी प्रयास के बाद भी महिला उठने को तैयार नही हुई| नगर मजिस्ट्रेट का कहना था की मामला मेरे न्यायालय में है| अगली तिथि पर विधिक कार्यवाही होगी| इसके बाद भी शहीद की पत्नी तिरंगा ओढ़कर बैठी रही| उसका धरना जारी है|