डीएम नें गांधी आश्रम पंहुच चरखे पर आजमाये हाथ

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें दोपहर क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम मदारबाड़ी पहुंचकर चरखे पर हाथ आजमाए| उन्होंने गाँधी आश्रम को मदद का भरोसा दिया|
शनिवार को जिलाधिकारी क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम पंहुचे| उन्होंने आश्रम के प्र्बन्धक बजरंग बहादुर सिंह से बातचीत कर जानकारी ली| प्रबन्धक ने उन्हें बताया कि विगत वर्ष 2011 से उत्पादन बंद होनें के साथ ही साथ करीब चार करोड़ रूपये नुकसान हुआ है | जिला उद्योग उपायुक्त अशोक उपाध्याय ने  कहा कि आश्रम के कर्मी अपन लेंन-देंन को साफ करें तो बजट भी मिल जायेगा| डीएम नें मामले में शासन को पत्र लिखनें का भरोसा दिया| खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अरविद कुमार, श्याम पाल सोनकर आदि रहे|