सपा चेयरमैंन व समर्थकों ने चुनावी रंजिश में प्रधान को किया लहुलुहान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कम्पिल संवाददाता) समाजवादी पार्टी के कम्पिल से चेयरमैंन उदयपाल व उनके समर्थकों पर प्रधान को घर में बुलाकर उसे राइफल की बट से पीटकर गंभीर करनें का आरोप लगा है | परिजनों ने चेयरमैंन और उनके भाईयों पर मारपीट का आरोप लगाया है| पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है| वही थानें में भी जमकर गदर हुआ|
थानें से चंद कदम की दूरी पर सपा चेयरमैंन उदयपाल यादव का आवास है| ग्राम बागीपुर उमराव निवासी प्रवीन कुमार नें बताया कि उनके चाचा वीरेंद्र सिंह यादव मौजूदा प्रधान है| वह कम्पिल किसी कार्य से आये हुए थे तभी उन्हें चेयरमैंन उदयपाल नें देख लिया| उदयपाल ने घर के भीतर बुलाया| उनके घर में गाँव के ही कुछ लोगों नें चेयरमैंन और उनके सभी भाईयों ने मिलकर घेर लिया| प्रवीन नें आरोप लगाया कि चेयरमैन के भाईयों नें उनके सीने पर राइफल रखकर गोली मारनें की धमकी दी| इसके साथ ही आरोप लगाया कि चेयरमैंन राइफल की बट से प्रधान पर हमला किया| जिससे वह लहुलुहान हो गया| परिजन उसे सीएचसी लेकर पंहुचे|
पता चला है कि बागीपुर उमराव में वीरेंद्र सिंह यादव व संजीब यादव चुनाव लड़े थे| वीरेंद्र चुनाव जीत गये थे| लिहाजा संजीब चुनाव रंजिश मानते थे| जिससे आये दिन विवाद होता रहता था| चेयरमैंन के घर विवाद की पंचायत होने के लिए दोनों पक्ष एकत्रित हुए थे| तभी विवाद हो गया|
थाने में भी जमकर हुआ हंगामा
मारपीट के बाद भी जमकर हंगामा किया गया |दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे का खून बहाने को लेकर हमलावर दिखे| पुलिस नें कड़ी मसक्कत के बाद मामले को शांत  किया| प्रधान समर्थक थाना घेरे रहे| थानाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह नें बताया कि आपस में मारपीट हुई है| अभी तहरीर नही आयी है|तहरीर आने पर कार्यवाही की जायेगी|