प्लास्टिक पर्यावरण प्रदूषण तथा कैंसर का बड़ा कारण: सीएम योगी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

चित्रकूट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 20 घंटा के अपने चित्रकूट दौरे पर बुंदेलखंड को करोड़ों का तोहफा देने के साथ भगवान श्रीराम की तपोभूमि की महत्ता का भी बड़ा बखान किया। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कामदगिरि की परिक्रमा के बाद लोगों को संबोधित भी किया।
भारत माता की जय के साथ संबोधन शुरू करने वाले योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो अक्टूबर 2014 को पीएम मोदी ने मिशन स्वच्छ भारत शुरू किया था। इससे व्यापक परिवर्तन आया है। स्वच्छता सेवा मिशन स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण शिकागो में 1893 में विश्व संसद में भारतीय परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाई थी। उसकी 125वीं जयंती पर लीलाधर की नगरी से पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरुआत की। आज कामदगिरि परिक्रमा के साथ स्वच्छता सेवा से मैं भी जुड़ा हूं। कामदगिरि की परिक्रमा कर रहे थे तो स्वच्छता की बात मन में आई। इसके लिए यहां पर आम जन सहभागी बने। कामदगिरि परिक्रमा पथ पर गंदगी की टीस भी दिखी। अब हर गरीब को शौचालय मिलने के साथ ही पूरे देश में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चले।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्लास्टिक रक्तबीज है। रक्तबीज राक्षस के खून की एक-एक बून्द रक्तबीज है। प्लास्टिक ही कैंसर, पर्यावरण संरक्षण तथा वन संरक्षण में बाधा है। प्लास्टिक पर्यावरण प्रदूषण तथा कैंसर का बड़ा कारक है। प्लास्टिक मुक्त चित्रकूट, उप्र, गांव व नगर बने। धार्मिक सामाजिक व्यापारी संगठन समाज का हर व्यक्ति प्लास्टिक त्यागे। घर का सामान सब्जी थैले में लाएं।
परिक्रमा मार्ग पर होर्डिंग, गुटखा पर पाबंदी लगाएं। आज ही अभियान चले। यहां होर्डिंग का प्लास्टिक बड़ी समस्या है। सार्वजनिक स्थल पर होर्डिंग कतई न लगाएं। इसका पालन करें प्रशासन सख्त रुख अपनाए। पान गुटखा, खैनी को प्रतिबंधित कर दें, परिक्रमा पथ पर बिक्री व खाना दोनों। इससे स्वच्छता सेवा का भाव बढ़ेगा।

Comments are closed.