बाढ पीड़ितों से राहत सामग्री के नाम पर अबैध बसूली!

CRIME POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)बाढ़ पीड़ितों को सरकार राहत सामग्री पंहुचाने के भरकस प्रयास कर रही है| जिलाधिकारी भी पूरी तेजी के साथ जिले के अंतिम छोर तक राहत सामग्री को भेजने का प्रयास कर रही है| इस संकट की घड़ी में बीजेपी नेत्री (प्रधान) के गाँव के ग्रामीणों से राहत सामग्री के नाम पर अबैध बसूली की गयी| भडके ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान समर्थक को पीट दिया| प्रधान समर्थक ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया|
विकास खंड राजेपुर के ग्राम सराह में बीजेपी महिला मोर्चा की नेत्री चित्रा अग्निहोत्री प्रधान है| सराह में बाढ़ की चपेट में आया था| पूर्व में प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा भेजी की बाढ राहत सामग्री के 296 पैकेट गाँव में वितरित किये गये थे| इसके बाद बीते दिन कुल 104 और राहत पैकेट बाढ़ पीड़ितों को ग्राम अर्जुनपुर के निकट वितरित कराये गये| 54 पैकेट के वितरण के दौरान राहत सामग्री का वितरण रोंक दिया गया| ग्रामीण सूबेदार,विश्वनाथ,पातीराम,सीताराम, मिलन,रमेश,पुष्पा,शिवराज आदि ने आरोप लगाया कि पहले 50 लोगों की सूची लेखपाल कुलदीप, प्रधान पति श्रीकान्त की मौजूदगी में 100 रूपये में राहत पैकेट देने की बात कही| इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने 200 रूपये देने को कहा तो पहले वाली सूची पर सफेदा लगाकर उसमे 200 रूपये देने वालों के नाम शामिल कर लिये गये| लेंकिन जब ग्रामीणों ने उनसे बात की तो मामला 300 रूपये में पंहुच गया| जिसके बाद तीसरी बार फिर सूची पर सफेदा लगाया गया| जब पहले वालों को राहत पैकेट नही मिला तो विवाद हो गया| विवाद की सूचना पर एसडीएम अमृतपुर रमेश यादव पंहुचे| सांसद मुकेश राजपूत भी आ गये| लेकिन विवाद होता देख सांसद चले आये| इसके बाद एसडीएम ग्रामीणों को बिना सूची के ही राशन वितरण करा दिया| इस दौरान रुपया देने वाले कई ग्रामीण आक्रोशित हो गए| उन्होंने प्रधान समर्थक संजीब अग्निहोत्री के साथ मारपीट कर दी| जिसके बाद संजीब ने कोतवाली फतेहगढ़ में बाढ पीड़ित बुद्धपाल, वीरेंद्र सिंह,नन्हे सिंह व श्याम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| संजीब ने बताया कि उनके ऊपर लगाये गये आरोप गलत है|किसी से कोई बसूली नही की गयी|
एसडीएम रमेश यादव ने बताया कि वह मौके पर गये थे| बसूली कुछ लोगों से की गयी| लेकिन बाद में राहत पैकेट शांति पूर्वक बाँट दिये गये| यदि लिखित शिकायत मिली तो मामले की जाँच होगी|