मार्ग दुर्घटना में अज्ञात युवक की मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) रविवार को अहले सुबह किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गयी| पुलिस ने शव की शिनाख्त ना होनें पर सीएचसी में रखा दिया|
थाना क्षेत्र के शेखपुर गुमटी संख्या 138 सी के निकट सड़क किनारे घूम रहे 45 वर्षीय युवक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मर दी| जिससे उसकी मौत हो गयी| घटना के बाद पीआरबी उधर से गुजरी और शव पड़ा देखकर थाना पुलिस को सूचना दी| दारोगा हेमंत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये| उन्होंने शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया| लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी| युवक नीले व सफेद रंग की धारीदार बनियान व सफेद रंग की लुंगी बांधे था। युवक मानसिक विक्षिप्त बताया गया है| शव की शिनाख्त के लिए उसे मोर्चरी में रखवा दिया गया है।