बाढ़ ने तबाह कर दी करोड़ो की फसल,बीमारी से जूझ रहे ग्रामीण

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: विकास खण्ड राजेपुर के ग्राम सुंदरपुर में बाढ़ के पानी से पूरी तरह तबाह कर दी है| गाँव की गलियों में घुटनो से पानी बह रहा है। वही ग्रामीण बाढ के पानी से बीमारी से जूझ रहे है| ग्रामीणों का आरोप है कि यंहा अभी तक कोई बाढ़ राहत व स्वास्थ्य टीम नही आयी है| बीते लगभग 15 दिनों से स्थित ज्यादा खराब होने से लोग परेशान है|
इस क्षेत्र में वर्ष में दो बार किसानो की आफत आती है| गर्मियों के मौसम में आग व बरसात के मौसम में बाढ़ क्षेत्र की फसल हजारो बीघा फसल नष्ट हो जाती है| ग्रामीणों का कहना है कि शिवाला की फसल बर्वाद हो गई है।एक बीघा की फसल से 16 सौ रुपये की आमदनी होती है।लेकिन वह बाढ़ के पानी मे डूबकर बर्बाद हो चुकी है।ग्रामीणों के लिए भी आफत बनी हुई है।गांव में अधिकारियों की तरफ से अभी एक माह में केवल एक हफ्ते का राशन मिला|
सुंदरपुर के साथ भरखा पट्टी पर सड़क किनारे लोग झोपड़ी डालकर गुजारा कर रहे है| अर्जुनपुर के निकट कड़हर मार्ग पर बांध बनाकर पानी को रोंका गया है| वही सुंदरपुर मार्ग पर सड़क कट गयी है| सड़क की पुलिया टूटी है डीप पर पानी चल रहा है| वही सबलपुर, कंचनपुर, रामपुर, उदयपुर, जुगराजपुर, नगरिया जवाहर, कोला सोता के ग्रामीणों के पास न खेत बचे न फसलें जहां खेत थे, वहां गंगा और राम गंगा बहने लगी है। कोलासोता के ओमकार की 150 बीघा भूमि को रातों-रात काट कर उन्हें भूमिहीन बना दिया है। इसी गांव के राजेन्द्र की 80 बीघा, जयपाल की 60 बीघा जमीन को रामगंगा ने काट दिया है। इन लोगों की तरह 100 से अधिक लोगों के खेत काट कर गंगा और रामगंगा ने किसानों को भूमि हीन बना दिया है।
क्या है राम गंगा व गंगा का जल स्तर
गंगा अभी खतरे के निशान पर ही बह रही है| गंगा का खतरे का निशान 137.10 पर है| जबकि जलस्तर 137.00 है| वही गंगा में 18919 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| वही रामगंगा में 186893 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| रामगंगा का जल स्तर 137.40 है| जबकि खतरे का निशान 137.10 है|
जिलाधिकारी ने नाव से जाकर बांटी राहत सामग्री
जिलाधिकारी मोनिका रानी व सांसद मुकेश राजपूत ने नाव से राजेपुर विकास खंड राजेपुर के बाढ ग्रस्त क्षेत्र भरखा पट्टी में सांसद मुकेश राजपूत जिलाधिकारी मोनिका रानी, उप जिलाधिकारी बृज किशोर दुबे,थानाध्यक्ष अंगद सिंह, लेखपाल पवन संजय आदि पंहुचे | जिलाधिकारी मोनिका रानी ने लगभग 55 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी|