ब्रेकिंग: पति ने चाकुओं से गोद उतारा मौत के घाट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: युवक ने जरा सी बात से खफा होकर अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया| घटना किओ सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल शुरू कर दी|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी असरफ अली निवासी राजीब दुबे के मकान में जनपद हरदोई के थाना पचदेवरा कुरारी निवासी गौतम पाण्डेय अपनी 22 वर्षीय पत्नी अलका के साथ बीते लगभग एक महीने से रह रहा था| बताया गया है कि गौरव पेंटर का काम करता था| उसकी आर्थिक स्थित ठीक ना होने के कारण आये दिन पति-पत्नी में विवाद होता रहता था|
आर्थिक हालत ठीक करने के मकसद से अलका दिल्ली में नौकरी के लिये जाना चाहती थी| लेकिन उसका पति गौतम राजी नही था| इसी बात को लेकर विवाद हुआ| विवाद के दौरान मकान मालिक राजीब दुबे की पत्नी सुषमा दुबे के साथ अलका बैठी थी| तभी गौतम चाकू लेकर आ गया| विवाद होते देख सुषमा दुबे उधर से हट गयी| इसके बाद अलका व उसके पति गौतम में जमकर विवाद हुआ| इसी दौरान गौतम ने चाक़ू से पत्नी की गोदकर हत्या कर दी| घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी, दरोगा संजय सिंह, गजेन्द्र सिंह आदि आ गये|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया की मृतका की माँ निवासी सरहा फतेहगढ़ को सूचना दे दी गयी है| शव का पोस्टमार्टम कराकर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|