होटल के सामने दबंगो नें की ताबड़तोड़ फायरिंग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) दबंगो नें होटल के सामने दहशत फैलानें के लिये ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे भगदड़ मच गयी| पुलिस तफ्तीश कर रही है|
शहर कोतवाली के लाल दरवाजे पर पोस्ट हाउस के निकट होटल है| जिस पर बीते तीन दिन पूर्व विवाद हुआ था| जिस कारण होटल बंद चल रहा है| शनिवार देर शाम होटल के सामने तीन दबंग बाइक आये और गाली-गलौज करनें लगे| देखते ही देखते उन्होंने फायरिंग दबंगों नें फायरिंग कर दी| जिससे भगदड़ मच गयी| दबंग असलह लहराते हुए भाग गये|
कादरी गेट चौकी इंचार्ज राजेश नें बताया की फायरिंग हुई है| जाँच की जा रही है|