एलबेंडाजोल खाने से दो छात्राओं की हालत बिगड़ी

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/अमृतपुर) राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर खिलाई गयी एलबेंडाजोल गोली से अचानक दो छात्राओं की हालत बिगड़ गयी| जिससे उसे सीएचसी उपचार हेतु भेजा गया| छात्राओं की हालत बिगड़ने से विभाग में हडकंप मच गया है|
विकास खंड राजेपुर के कन्या जूनियर हाई स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एलबेंडाजोल गोली खिलाने का कार्यक्रम था| जिसमे प्रधानाचार्य श्यामा देवी अन्य विभागीय लोगों के द्वारा लगभग 80 बच्चो को गोली खिलाई गयी| कुछ देर बाद अचानक कक्षा आठ की छात्रा संतोषी पुत्री हेतराम निवासी परतापुर व शिवानी पुत्री चिंतामणी की हालत बिगड़ गयी| उन्हें पेट में जलन व चक्कर आने की शिकायत हुई| जिससे हड़कम्प मच गया|
दोनों छात्राओं को सीएचसी राजेपुर भेजा गया| जंहा डॉ० प्रमित कुमार ने उनका उपचार किया| डॉ० प्रमित ने बताया कि छात्राएं अब ठीक है| कभी-कभी खाली पेट होने के कारण इस तरह की शिकायत आती है| फ़िलहाल दोनों छात्राओं की हालत सामान्य है|