रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मी के घर लाखों की चोरी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात पुत्री के विवाह कार्यक्रम में गये बीएसएनएल कर्मी के घर के ताले तोड़कर नकदी व जेबरात साफ कर दिये गये| जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और छानबीन की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर निवासी सुरेश चंद्र सक्सेना नें पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह बीते 28 नंवबर को की थी| 30 नवंबर को उसका रिसेप्सन था| जिसमे वह बीती रात पूरे परिवार के साथ शामिल होनें कासगंज गये थे| बीती देर रात जब सुबह 4 बजे वापस लौटे तो पता चला उनके मुख्य द्वारा का ताला टूटा पड़ा है| कमरों के भी ताले टूटे पड़े हैं| कमरें की अलमारी में रखे 1.5 लाख की नकदी व जेबरात चोरी कर लिए| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और छानबीन की|
10 लाख क चोरी तहरीर में पुलिस की बाजीगरी
पीड़ित सुरेश चंद्र सक्सेना नें बताया की चोरों नें उनके लगभग 5 लाख के जेबरात व 5 लाख की नकदी साफ की गयी| आरोप लगाया कि उनसे पुलिस नें दूसरी तहरीर लिखाकर पांच लाख की नकदी की जगह डेढ़ लाख नकदी व 5 लाख के जेबरात की जगह केबल जेबरात लिखा दिया| शहर कोतवाल नें बताया कि चोरी की घटना कारित की गयी है| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|