अबैध अतिक्रमण पर चला जिला प्रशासन का पीला पंजा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अतिक्रमण को लेकर निगम प्रशासन गंभीर हो गया है।  जिला प्रशासन नें कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी आवास तक अबैध रूप से बनाये गये मकानों का निर्माण जेसीबी से ध्वस्त करा दिया| इस दौरान कई बार तीखी नोकझोंक भी हुई| इससे कॉलोनीवासियों में हड़कंप मचा रहा।
नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य व सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ नें कलेक्ट्रेट के सामने से अतिक्रमण अभियान की शुरुआत की| पालिका ईओ रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में मंगायी गयीं जेसीबी अबैध अतिक्रमण पर गरजी| तकरीबन 23 मकानों का अतिक्रमण धरासाही किया गया| जेसीबी चलते देख अतिक्रमण कारियों में बेचैनी बढ़ गयी| पूर्व में ही अतिक्रमण तोड़ने की हिदायत दी गयी थी| लेकिन उसके बाद भी अतिक्रमण ना हटाने पर खुद जिला प्रशासन मैदान में आ गया|