अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

CRIME POLICE जिला प्रशासन राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद: पुत्र के साथ बाइक से जा रहे अधेड को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उनकी मौत हो गयी|जबकि पुत्र भी चुटहिल हुआ है|
थाना जहानगंज के ग्राम रठौरा निवासी 58 वर्षीय संतोष कटियार अपने पुत्र लालू के साथ बाइक से गाँव जा रहे थे| जब वह थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम दरियाबगंज व न्यायामतपुर के निकट से गुजर रहे थे उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गम्भीर जख्मी हो गये| परिजन उन्हें लेक रलोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा डॉ० सर्वेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया|
घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी शीला व पुत्री ज्योती भी लोहिया अस्पताल पंहुचे| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया|