प्रतिबंधित मांस बेचने जा रहे तस्करों ने ग्रामीणों पर ताने तमंचे,एक गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कंपिल) प्रतिबंधित मांस बेचने जा रहे चार आरोपियों को जब ग्रामीणों ने पकड़ने का प्रयास किया तो तस्करों ने उन पर तमंचे तान दिये| भीड़ अधिक होने से आरोपी मौके से मांस व दो बाइकें मौके पर छोड़ कर फरार हो गये| पुलिस ने घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम भोगपुर निवासी ग्रामीणों को तस्करों के द्वारा प्रतिबंधित मांस की बिक्री करने का पता चला| यह भी जानकारी हुई की वह ग्राम नूरपुर गढिया से मांस काटकर रायपुर जाते है| शनिवार तड़के ग्रामीणों ने ग्राम भोगपुर के निकट बाइक से आ रहे तस्करों को ग्रामीणों ने घेर लिया| अपने को घिरा देख आरोपियों ने भीड़ पर तमंचा तान दिये| लेकिन भीड़ अधिक होने से वह अपनी बाइक छोड़कर मौके से से फरार हो गये|
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| मौके से लगभग तीन कुंतल मॉस पुलिस ने बरामद किया| जिसके बाद पशु चिकित्सक डॉ० आरएस राजपूत, डॉ० सुखदेव सिंह व डाक्टर रामेन्द्र सिंह मौके पर पंहुचे और मांस का नमूना लिया| इसक बाद बरामद मांस को जमीन में दबा दिया गया| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|
थानाध्यक्ष ने बताया की घटना के सम्बन्ध में जाँच की जा रही है| मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|