किन्नर को घर में घुसकर किया लहूलुहान,लूटपाट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्ररूखाबाद:घर में सो रहे किन्नर के साथ कुछ हमलावरों ने जमकर मारपीट कर दी| जिससे वह लहूलुहान हो गया| घटना की सूचना पर पुलिस ने उसका मेडिकल करा उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया| घटना के बाद लूटपाट करने का भी आरोप लगाया गया है| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्कापुल चीनीग्रान निवासी 68 वर्षीय साधना हाजी अपने घर पर अकेली थी| दोपहर लगभग 2 बजे कुछ हमलावर उनके घर में दाखिल हुये| उन्होंने हाजी साधना के मुंह के ऊपर कपड़ा डाल दिया| इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट कर दी गयी| जिससे वह मरणासन्न हो गयी| हमलावरों ने पहले टीवी की आवाज तेज की उसके बाद घटना को अंजाम दिया| उसे मरा समझकर हमलावर फरार हो गये| पड़ोस के लोगों ने जब देखा तो उसके समाज के अन्य लोगों को सूचना दी| जिसके बाद अंसार हाजी, हीरा हाजी आदि उसे पुलिस के साथ लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| सिपाही सुखबीर ने उसे भर्ती कराया| घायल हाजी ने बताया की हमलावरों ने उसके घर में लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया है|
प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया की जाँच की जा रही है| लूट की घटना का अभी पता नही चला है| तहरीर के आधार पर जाँच कर कार्यवाही होगी|