बड़ी खबर: मुन्ना बजरंगी हत्या का आरोपी सुनील राठी फतेहगढ़ सेंट्रल जेल होगा शिफ्ट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

लखनऊ:पूर्व में जिस सेन्ट्रल जेल में मुन्ना बजरंगी सजा काट चुका है उसकी ही हत्या का आरोपी सुनील राठी को शासन ने फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल में ही शिफ्ट करने के आदेश जारी कर दिये है| जिसको लेकर जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने में लग गया है|
बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या कर सनसनी फैलाने वाले पश्चिम के कुख्यात अपराधी सुनील राठी का नया ठिकाना फतेहगढ़ सेंट्रल जेल होगा। घटना के पांचवें दिन शुक्रवार को शासन ने सुनील राठी के शिफ्टिंग का आदेश जारी कर दिया है। आईजी जेल चन्द्र प्रकाश को निर्देश दिया है वह सुनील राठी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में शिफ्ट कराएं।
शिफ़्टिंग का आदेश कारागार मुख्यालय को मिलते ही आईजी जेल चन्द्र प्रकाश ने आनन-फानन मातहत अधिकारियों के साथ बैठक की। अफसरों ने बागपत जेल प्रशासन के साथ बागपत के डीएम व एसपी वार्ता कर सुनील राठी को फतेहगढ़ जेल शिफ्टिंग के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। सोमवार की सुबह बागपत जेल के भीतर सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी को गोलियों से भून दिया था।
इस सम्बन्ध में फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल के डीआईजी वीपी त्रिपाठी ने जेेंएनआई को बताया की अभी सूचना मिली है| आदेश अभी नही मिला है| सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनके पास पुख्ता इंतजाम है|