लेखपालों की हड़ताल से दांव पर सात हजार आवेदकों का भविष्य!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:बीते कई दिनों ने चल रही लेखपालों की हड़ताल से सरकार पर कोई फर्क पड़े या ना पड़े लेकिन आम जनमानस पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है| जिसके चलते तहसील सदर में अकेले सात हजार आवेदन लटके पड़े है| जिनके लाभार्थियों का भविष्य दांव पर लगा है|
लेखपाल संघ अपनी मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहा है|लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगो पर कोई विचार नही करने प्रदर्शन में गर्मी दिन-प्रतिदिन बढती जा रही है| लेकिन सरकार और लेखपालों के इस युद्ध में आखिर आम जनता का भविष्य दांव पर लग गया है | तहसील सदर से प्राप्त आंकड़ो के अनुसार निवास प्रमाण पत्र के 1849 , जाति प्रमाण पत्र के लिये 2340 व आय प्रमाण पत्र के लिये कुल 3110 आवेदन आ चुके है| सभी को जोड़ा जाये तो यह आंकड़ा 7299 हो रहा है| प्रमाण पत्र हर व्यक्ति किसी विशेष प्रयोजन के लिये बनवाता है| किसी को सरकारी पेंशन,किसी को बजीफा माफ़, किसी को भर्ती, किसी को विधालय में दाखिले के लिये प्रमाण पत्र बनाने को आवेदन करना होता है| लेकिन आवेदन करने के बाद भी प्रमाण पत्र ना मिलने से आवेदकों का भविष्य दांव पर लगा है|
लेखपाल संघ ने शुक्रवार को भी कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन जारी रखा|