अपडेट:घर के बाहर सो रहे ग्रामीण की धारदार हथियार से काटकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) घर के बाहर सो रहे ग्रामीण की किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल शुरू कर दी| पुलिस को करीबी पर की घटना में शामिल होने का शक है| वही पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर गाँव के ही पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम खंडौली निवासी 50 वर्षीय राजवीर पुत्र नरेंद्र सिंह सोमबंशी बीती रात अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे थे| घर के भीतर उनका 25 वर्षीय पुत्र मोहित व 15 वर्षीय पुत्री छुटकी सो रही थी| रात में राजवीर की धारदार हथियार से काटकर बेहरहमी से हत्या कर दी गयी| घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेपुर अंगद सिंह, प्रभारी निरीक्षक अमृतपुर रामप्रकाश फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| डॉग स्कोट को भी मौके पर बुला लिया गया|
राजवीर की गर्दन, नाक व चेहरे पर कई जगह धारदार हथियारों से हमला किया गया था| राजवीर की पत्नी विमला की बीते 8 वर्ष पूर्व आग से जलकर मौत हो गयी थी| पुलिस जाँच में जुटी है| एएसपी त्रिभुवन सिंह व सीओ अमृतपुर सुरेन्द्र तिवारी भी मौके पर पंहुचे| शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया| घटना के संबंध में मृतक के पुत्र मोहित कुमार ने पुलिस को गांव के ही राजेंद्र व उसके पुत्र बाग़वाला के खिलाफ तहरीर दी| जिसमे उसने आरोपियों से पुराना विवाद बताया है| पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| अभी जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|