दरोगा को फटकार,दीवान को पुरस्कार

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अचानक थाने का निरीक्षण किया| इसके साथ ही साथ उन्होंने पुलिस कर्मियों की फटकार लगायी| उन्होंने जल्द व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये|
एसपी ने समाधान दिवस में जाकर थाने का निरिक्षण किया| उन्होंने थाने का भवन देखा| सिपाही आवास में गंदगी देख एसपी खफा हो गये| उन्होंने पुलिस कर्मियों की फटकार लगा दी| थानाध्यक्ष अंगद सिंह को कम्प्यूटर कक्ष में सफाई कराने के निर्देश एसपी ने दिये| सिपाही अजीत कुमार से ऑनलाइन चार्ज सीट की जानकारी ली| एसपी ने खाली पड़ी बैरंकदेखी| आवास के पंखे चलवाकर देखे|एसपी ने थाने के बाहर हिस्ट्रीशीटर बोर्ड ना लगे होने पर नाराजगी जाहिर की|
समाधान रजिस्टर में लेखपाल पवन कुमार अनुपस्थित मिले| उन्होंने थानाध्यक्ष से लेखापाल की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजने के निर्देश दिये| एसपी ने अपराध व उपस्थिति रजिस्टर दरोगा अनुराग सिंह से मांगा तो वह तलाश नही सके| जिस पर दरोगा को कड़ी फटकार लगायी| वहीं दरोगा अनुराग सिंह को मालखाने का प्रभारी बनाया गया| दीवान राजीव कुमार को मालखाना दुरस्त रखने पर पीठ ठोंकी और एक हजार का इनाम भी दिया|